Bihar Liquor Codewords: ड्राई स्टेट में शराब का खेल, ‘प्योर मिल्क’ से ‘सोनपापड़ी’ तक कोड वर्ड में बिक रही शराब, मिनटों में मिलती है डिलीवरी
पटना। Bihar Liquor Codewords: यूं तो बिहार में बीते 10 सालों से शराबंदी है। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और है। दरअसल, बिहार में अब कोड वर्ड के जरिए शराब की चोरी छिपी बिक्री होने लगी है। पटना (Bihar Liquor Codewords) के पॉश इलाके में ‘प्योर मिल्क’ का मतलब अब दूध नहीं बल्कि महंगी ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की के लिए इस्तेमाल किया जाना वाला एक कोड वर्ड है,जिसे पकड़ से बचाने के लिए टेट्रा पैक में सप्लाई किया जाता है। शराबबंदी वाले बिहार में बीते करीब एक दशक में ऐसे कई गुप्त संकेत विकसित हो चुके हैं।
Read More: IED Blast Update: आईडी ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट, चपेट में आने से चार जवान शहीद, माइनिंग हटाते समय हुआ था हादसा ृ
बता दें कि,‘सोनपापड़ी’ भी अब मिठाई नहीं, बल्कि झारखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाई जाने वाली महंगी शराब का प्रतीक बन चुकी है। सख्त कानूनों के बावजूद अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं हुआ, बल्कि नए तरीकों के साथ लगातार चल रहा है।राज्य के कई जिलों और राजधानी पटना में इस नेटवर्क ने अलग-अलग कोड नाम अपना लिए हैं। ‘समोसेवाला’, ‘ग्रॉसरीवाला’ और ‘संन्यासी बाबा’ जैसे शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल होते हैं, जो ग्राहकों तक समय पर विदेशी शराब (IMFL) पहुंचाने का काम करते हैं।
Read More: Water Sports: जबलपुर क्रूज हादसे के बाद अलर्ड, सीएम ने की वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की समीक्षा, सुरक्षा और निगरानी के दिए निर्देश
Bihar Liquor Codewords: मालूम हो की बिहार में शराबबंदी ने एक फलता-फूलता काला बाजार बना दिया है, जहां युवा एजेंटों द्वारा शराब दरवाजे तक पहुंचाई जाती है। इस पूरे खेल में गुप्त भाषा और नेटवर्किंग के जरिए कानून से बचने की कोशिश की जाती है। इसके अलावा पटना के कई पॉश इलाकों में होम डिलीवरी के धंधे में शामिल ‘ट्यूशन मैम’, ‘नर्स मैम’ और ‘पार्लरवाली’ उन युवतियों के कोड हैं, जो शराब की डिलीवरी करती हैं। साल 2016 में घरेलू हिंसा, शराबखोरी और गरीबी के चलते शराबबंदी की गई थी लेकिन बाजार खत्म होने से मांग कम नहीं हुई। बावजूद इसके इसने एक विशाल अवैध व्यापार के लिए जगह बना दी।
शराब तस्करी में इस्तेमाल कोडवर्ड का मतलब
- प्योर मिल्क: पॉश इलाकों में ‘महंगी स्कॉच व्हिस्की’ के लिए इस्तेमाल होने वाला कोड।
- सोनपापड़ी: पड़ोसी राज्यों से तस्करी कर लाई गई ‘महंगी शराब’ का गुप्त नाम।
- प्रोटीन शेक: वाट्सऐप ग्रुप्स पर ‘शराब की बोतलों’ के ऑर्डर के लिए कोड।
- संन्यासी बाबा: स्थानीय शराब नेटवर्क के ‘मुख्य संचालक या मास्टरमाइंड’ का नाम।
- समोसेवाला/ग्रॉसरीवाला: घर पर शराब पहुंचाने वाले ‘युवा डिलीवरी एजेंटों’ की पहचान।
- ट्यूशन मैम/नर्स मैम/पार्लरवाली: होम डिलीवरी करने वाली ‘महिला एजेंटों’ के कोड।
- खुशियां: डिलीवरी एजेंटों की ओर से प्रीमियम ‘विदेशी शराब’ के लिए संबोधन।
- निंजा तकनीक: खाली कुर्सियों या सब्जियों के नीचे ‘शराब छिपाने’ का तरीका।
- दूधवाला: मोटरसाइकिल पर दूध के केन में ‘शराब की खेप’ ढोने वाला।




