IED Blast Update: आईडी ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट, चपेट में आने से चार जवान शहीद, माइनिंग हटाते समय हुआ था हादसा
रायपुर। IED Blast Update: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ( Narayanpur IED Blast Update) जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए IED ब्लास्ट में घायल DRG जवान परमानंद कोर्राम ने दम तोड़ दिया। उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही वे शहीद हो गए। डॉक्टरों ने उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
Read More: Water Sports: जबलपुर क्रूज हादसे के बाद अलर्ड, सीएम ने की वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की समीक्षा, सुरक्षा और निगरानी के दिए निर्देश
बताया जा रहा है कि, जवान परमानंद कोर्राम कांकेर जिले के निवासी थे। वे उस टीम का हिस्सा थे, जो छोटे बेतिया क्षेत्र से नक्सलियों के डंप की तलाश में निकली थी। इसी दौरान कांकेर और नारायणपुर की सीमा पर स्थित मरकाबेड़ा इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में विस्फोट हो गया।
Read More: IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म, टिकट की बिक्री कल से शुरू, यहां देखें कैसे करें बुक
बता दें कि, इस हादसे में पहले से घायल जवानों का इलाज जारी था, लेकिन अब एक और जवान के शहीद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। वहीं इलाज के दौरान पहले तीन जवानों ने दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्हें भी बचाया नहीं जा सका। डीआरजी प्रभारी सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले और कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम शहीद हुए।
IED Blast Update: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सुरक्षाबल डंप रिकवरी के लिए गए थे, जहां विस्फोटक बेहद शक्तिशाली और तकनीकी रूप से तैयार किया गया था। टीम ने इसे प्रॉपर तरीके से हैंडल किया, लेकिन फिर भी जोरदार ब्लास्ट हो गया। उन्होंने कहा कि, यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।




