[t4b-ticker]
Advertisement
चुनावट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्स

गयाजी में पीएम मोदी ने बिहार को दी हजारों करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

नई अस्पताल, रिसर्च सेंटर, बौद्ध सर्किट ट्रेन और डेमोग्राफी मिशन का ऐलान, विपक्ष पर विपक्षियों पर तीखा हमला

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अगस्त को अपने बिहार दौरे के दौरान राज्य को हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने गया में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान, पीएम मोदी ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर रोजगार और बुनियादी ढांचे तक कई अहम मुद्दों पर बात की और विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक अस्पताल और रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया गया है, जिससे अब राज्य के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए एक और सुविधा मिल गई है। उन्होंने यह भी दोहराया कि जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, तब तक मोदी चैन से नहीं बैठेगा।

डेमोग्राफी मिशन और घुसपैठियों पर बड़ा ऐलान
पीएम मोदी ने बिहार से एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार जल्द ही ‘डेमोग्राफी मिशन’ शुरू करेगी। उन्होंने कहा, “हम घुसपैठियों को बिहार के लोगों का रोजगार नहीं छीनने देंगे, उनके अधिकार पर डाका नहीं डालने देंगे। इसीलिए हमने डेमोग्राफी मिशन को शुरू करने का फैसला किया है।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे उन पार्टियों को पहचानें जो घुसपैठियों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ भी करने का आरोप लगाया।

पीएम-सीएम बिल पर विपक्ष को घेरा
प्रधानमंत्री ने हाल ही में लाए गए पीएम-सीएम बिल पर बिना नाम लिए राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, लालू यादव और तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए एनडीए सरकार एक ऐसा कानून लाई है, जिसके तहत यदि कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री जेल जाता है तो उसे 30 दिनों के भीतर जमानत लेनी होगी, नहीं तो 31वें दिन उसे अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।

पीएम ने कहा, “राजद-कांग्रेस वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। ये बौखलाए हुए हैं, क्योंकि जिन्होंने पाप किया है, उनको पता है कि उन्होंने भीतर से क्या-क्या खेल खेला है।” उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने भी कल्पना नहीं की होगी कि सत्ता के भूखे लोग जेल जाने पर भी कुर्सी के लिए भूखे रहेंगे।

लालटेन राज पर निशाना और विकास का वादा
पीएम मोदी ने लालू-राबड़ी के ‘लालटेन राज’ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके राज में बिहार लाल आतंक से जकड़ा हुआ था और विकास परियोजनाएं सालों तक लटकी रहती थीं। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस वालों का मकसद सिर्फ जनता के पैसों से अपनी तिजोरी भरना रहा है।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2018 तक हर घर में बिजली पहुंच चुकी है और इस साल 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला किया गया है। उन्होंने 10 लाख सरकारी नौकरी और रोजगार देने का वादा दोहराते हुए कहा कि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
पीएम मोदी ने दो नई ट्रेनों – गया और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन – को हरी झंडी दिखाई।
उन्होंने भागलपुर के पीरपैंती में एक नए पावर प्लांट की घोषणा की, जिससे बिहार को और बिजली मिलेगी।
पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की नई ‘विकसित भारत योजना’ के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 दिए जाएंगे, जिसका लाभ बिहार के युवाओं को भी मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत मगही भाषा में करते हुए बिहार की जनता का अभिनंदन किया और चाणक्य की धरती का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close