Holiday 2026: जल्द निपटा लें जरूरी काम-काज, इस दिन प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय और संस्थान रहेंगे बंद, जानें वजह
रायपुर। Holiday 2026: रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस दिन प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय और संस्थान बंद रहेंगे।
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज
रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके चलते आम लोगों से जुड़े कई शासकीय कामकाज भी इस दिन प्रभावित रहेंगे।
बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद
सार्वजनिक अवकाश के कारण प्रदेश के बैंक और कोषालय भी बंद रहेंगे। सरकार ने बैंकों के लिए यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत लागू किया है।
High Court: बीमार सास-ससुर से अलग रहने का दबाव बनाना मानसिक क्रूरत, हाईकोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी
त्योहार को लेकर सरकार का फैसला
Holiday 2026: रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और रिश्ते का प्रमुख पर्व है। त्योहार के मद्देनजर प्रदेशवासियों की सुविधा को देखते हुए शासन ने 28 अगस्त को अवकाश रखा है। ऐसे में बैंकिंग या सरकारी कार्यालयों से जुड़े जरूरी काम करने वाले लोगों को तारीख का ध्यान रखना होगा।
यह भी देखें




