Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में अचानक बदला मौसम, गरज चमक के साथ हुई बारिश…

राजधानी रायपुर में जहाँ सुबह से लोग उमस और गर्मी महसूस कर रहे थे वही दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश होने लगी। वहीं कोरबा में भी सुबह से रुक-रुककर बौछारें पड़ी रही है। बता दे की मौसम विभाग ने 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, बेमेतरा जिले में एक-दो जगहों पर हैवी रेन फॉल की संभावना है।
साथ ही अगले दो दिनों में प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है । वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वही रायगढ़ में भी सोमवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। दिन भर मौसम ड्राई रहने के बाद रात करीब 8 बजे आधे घंटे तक जमकर पानी बरसा। इसके बाद रात 12 बजे कुछ देर के लिए फिर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मंगलवार सुबह फिर तेज धूप निकली है।

बांग्लादेश संकट को लेकर संसद में क्या बोले विदेश मंत्री S.JAISHANKAR..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close