[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज,आज बारिश के साथ वज्रपात के आसार

प्रविंस मनहर/रायपुर- छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बारिश का दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है। आज यानी 19 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 और 21 अगस्त को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके बाद 22 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं 23 और 24 अगस्त को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close