[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Bhupesh Baghel On BJP: “हद में रहिए भाजपा वालों”, कांग्रेस भवन घेराव पर भूपेश बघेल का तीखा हमला, पुलिस को भी दी चेतावनी

रायपुर। Bhupesh Baghel On BJP:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर हुए राजनीतिक टकराव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए भाजपा को चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “हद में रहिए भाजपा वालों।” इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत और गर्मा गई है।

Sonam Wangchuk Video: अनशन तोड़ेंगे सोनम वांगचुक,अस्पताल से जारी किया वीडियो, सरकार के सामने रखी ये प्रमुख शर्तें

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया, जबकि पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय भाजपा के संरक्षण में काम किया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई पत्रकार भी घायल हुए हैं, लेकिन कार्रवाई एकतरफा की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि हिंसा में घायल होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही एफआईआर क्यों दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच की जाए तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। बघेल ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

KTU University: पत्रकारिता विश्वविद्यालय पहुंचे NHRC के विशेष पर्यवेक्षक, मानवाधिकार शिक्षा और पत्रकारों के हित में दिए अहम सुझाव

Bhupesh Baghel On BJP:  भूपेश बघेल ने पुलिस अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता हमेशा एक जैसी नहीं रहती। उन्होंने कहा, “भाजपा कुछ ही महीनों की मेहमान है, फिर मिलेंगे।” उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजीव भवन के बाहर हुए घटनाक्रम के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर हिंसा और अराजकता फैलाने के आरोप लगा रहे हैं, जबकि पूरे मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close