[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरहादसा

CG में गुटखा थूकने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा: तेज रफ्तार इनोवा पलटी, युवा व्यवसायी की मौत, दो घायल

 

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब 100 की रफ्तार से दौड़ रही इनोवा कार का ड्राइवर गुटखा थूकने के लिए चलती गाड़ी का दरवाजा खोल बैठा, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

रात डेढ़ बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, चकरभाठा निवासी जैकी गेही कपड़ों का व्यवसाय करता था और रविवार रात वह एक पार्टी में शामिल होने बार गया था। रात करीब 1:30 बजे उसने अपने दोस्त आकाश चंदानी को फोन कर घर बुलाया। आकाश अपने दोस्त पंकज के साथ इनोवा कार लेकर जैकी को लेने पहुंचा।

 

गुटखा थूकने के दौरान दरवाजा खोलना पड़ा भारी

कार ड्राइवर आकाश गाड़ी चला रहा था, पंकज सामने की सीट पर बैठा था और जैकी पीछे। जब कार NH पर हाईकोर्ट से पहले गुरुनानक ढाबा के पास से गुजर रही थी, उसी दौरान आकाश ने गुटखा थूकने के लिए चलती कार का दरवाजा खोला। इससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

पीछे बैठे जैकी की मौके पर मौत

गाड़ी पलटने से पीछे बैठा जैकी गेही कार से बाहर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आगे बैठे आकाश और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

लापरवाही से गई जान

यह हादसा लापरवाही का गंभीर उदाहरण बन गया है, जिसमें एक छोटी सी गलती ने एक परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close