सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…बार और रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था जिस्मों का गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा
मुंबई। Sex Racket Exposed: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। जहां बार और रेस्टोरेंट की आड़ में जिस्म फिरोशी का धंधा कराया जा रहा था। जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए रेस्टोरेंट से बार मालिक, मैनेजर और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। साथ ही महिलाओं का भी रेस्क्यू किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के चेंबूर इलाके के आरसी मार्ग स्थित प्रमिला बार एंड रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद आरसीएफ और तिलक नगर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को बार में भेजा। जिसके बाद पुलिस द्वारा भेजे गए ग्राहक ने बार में एक जूस ऑर्डर किया। इसके बाद महिला बार टेंडर पहुंची और उसने अनुचित व्यवहार शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने वहां रेड मारी और पैसे लेते महिला को रंगेहाथों पकड़ा।
Sex Racket Exposed: वहीं पुलिस की छापेमारी के दौरान 8 महिलाएं भी पाई गई जो इस अवैध धंधे में शामिल थी। बताया गया की ये सभी महिलाएं चेंबूर, तिलक नगर, मानखुर्द और उल्हासनगर जैसे अलग-अलग इलाकों की रहने वाली हैं। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि, उन्हें इलाके के परिचितों ने इस धंधे में धकेला। मैनेजर निशिकांत साहू ने उन्हें बार मालिक वसंत चंद्रशेखर शेट्टी से मिलवाया, जो रैकेट चला रहे थे। जिन्होंने इस रैकेट को चलाने की बात कबूल की। फिलहाल पुलिस इस धंधे में शामिल अन्य रैकेट का पता लगा रही है।




