Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेताओं को दिया सुझाव, कहा- ‘निकालनी चाहिए पश्चाताप यात्रा’

रायपुर। Kedar Kashyap: वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में एकता नहीं है और पार्टी के नेता अलग-अलग गुटों में बंटे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सुझाव देते हुए कहा कि, कांग्रेस को हर जिले में 4 से 5 जिला अध्यक्ष नियुक्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में एकता तो है नहीं इसलिए दीपक बैज, भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष और बाबा साहब सभी को अलग-अलग अध्यक्ष नियुक्त करना चाहिए। भूपेश की कांग्रेस कमेटी बैज की कांग्रेस कमेटी बन कर हल करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए और अपने किए कामों पर विचार करना चाहिए।

धान खरीदी पर दिया बयान

धान खरीदी को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस को ज्ञान बांटने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे खुद अपने शासनकाल में किसानों के साथ न्याय नहीं कर पाए। किसानों के साथ न्याय करना कांग्रेस हमें क्या सिखाएगी जिन्होंने किस्तों में किसानों को पैसा दिया।

Kedar Kashyap: उन्होंने कहा कि, किसानों के हित में जो काम करना है, हम कर रहे हैं। सरकार और पार्टी किसानों के लिए काम कर रही है और उन्हें धान की कीमत के लिए तत्काल राशि दी जा रही है। धान की तत्काल राशि हम दे रहे हैं, दो वर्षों का बोनस दिया। सरकार और पार्टी इच्छा शक्ति पर है ।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close