[t4b-ticker]
Advertisement
देश

इस फेमस अभिनेत्री के साथ फ्लाइट में हुई बदसुलूकी, ट्वीट कर बताया तो लोगो ने किया ट्रोल, इंडिगो ने मांगी माफी

Social Media : बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी ये एक्ट्रेस अपने शांत स्वभाव में रहना पसंद करती हैं। हम बात कर रहे हैं पूजा हेगड़े की। हाल ही में वे इंडिगो फ्लाइट से कहीं जा रहीं थी। जहां फ्लाइट में एक स्टाफ ने उनसे बदसुलूकी की जिसपर पूजा को गुस्सा करने पर मजबूर का दिया। अभिनेत्री का कहना है कि एयरलाइन के स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी और धमकी भरे लहजे में बात की है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों के बीच अपनी बात रखी। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

अपने ट्वीट में पूजा ने लिखा- ‘मैं इस बात से बहुत दुखी हूं कि इंडिगो के स्टाफ मेंबर विपुल नकशे ने मुंबई की फ्लाइट में मुझसे बहुत बुरा व्यवहार किया। बिना किसी वजह से मुझसे धमकी भरे लहजे में बुरे तरीके से बात की गई। मैं वैसे तो इस तरीके से कभी ट्वीट नहीं करती हूं, लेकिन ये सच में डरावना था।’ पूजा ने जैसे ही अपने अकाउंट पर ये मैसेज लिखा, इसपर इंडिगो की तरफ से मैसेज आ गया।

शिकायत के बाद इंडिगो ने माफी मांगते हुए अभिनेत्री के ट्वीट का जवाब दिया। एयरलाइंस कंपनी ने लिखा- मिस हेगड़े, इस बुरे अनुभव के लिए हम आपसे माफी मांगते हैं। हम आपसे तुरंत ही कनेक्ट होते हैं, कृपया आप हमें अपना कांटेक्ट नंबर दें। भले ही इंडिगो ने इस बात पर माफी मांग ली हो लेकिन अब पूजा हेगड़े को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस बात के सामने आने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close