Breaking news
Advertisement
बड़ी खबरमनोरंजन

ड्रग्‍स मामले में आज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर होगी पूछताछ

मुंबई। ड्रग्‍स मामले में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर से आज नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ करेगा। करिश्मा प्रकाश को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दीपिका पादुकोण शनिवार सुबह एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। उनके अभिनेता पति रणवीर सिंह ने पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहने की अनुमति एनसीबी से मांगी है।

दीपिका और रणवीर गुरुवार देर शाम गोवा से वापस आ गए थे। दीपिका को सुबह 10 बजे एनसीबी के गेस्टहाउस पहुंचने को कहा गया है, तो सारा अली खान एवं श्रद्धा कपूर को 10.30 बजे। माना जा रहा है कि दीपिका से अलग से पूछताछ करने के अलावा उन्हें उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के सामने बैठाकर भी एनसीबी पूछताछ करेगी। शुक्रवार को अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एवं धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद से शुक्रवार को एनसीबी ने पूछताछ की।

करिश्मा के साथ उनके कई वाट्सएप चैट में ड्रग की लेन-देन का खुलासा हुआ है। यह भी पता चला है कि ये चैट सिर्फ तीन लोगों के वाट्सएप ग्रुप पर होती थी, जिसकी एडमिन भी स्वयं दीपिका थीं। दो अन्य सदस्यों में एक उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश थी, तो दूसरी सुशांत सिंह राजपूत एवं रिया चक्रवर्ती की टैलेंट मैनेजर जया साहा।

दीपिका, सारा एवं श्रद्धा कपूर से पूछताछ कर एनसीबी सिने जगत के अन्य लोगों के ड्रग संबंधों तक पहुंचना चाहती है। इस कड़ी की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा एक वाट्सएप चैट की जानकारी देने के बाद हुई।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close