Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशक्राइमपॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी झारखंड का रहने वाला है। बागपत कोतवाली पुलिस के मुताबिक योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले आरोपी का नाम अमन रजा है। आरोपी ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दी थी और इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट के वायरल होने के बाद इस मैसेज के स्क्रीनशाट को टैग करते हुए नितिन तोमर नाम के यूजर ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया। मामले में आगे की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close