जिस बकरे को रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा, उसी बकरे की बलि देकर चट कर गए ग्रामीण, पूरे गांव में दहशत का माहौल
अंबिकापुर। Ambikapur News: अंबिकापुर के सरगंवा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रेबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए बकरे गांव के सरपंच और उपसरपंच ने बलि देकर उसे गांव वालों को खिला दिया गया। हैरत की बात यह है गांव के लगभग 400 ग्रामीणों से बकरे के मीट का सेवन किया है। जिसके बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
दरअसल, घटना 28 दिसंबर को निकासी पूजा के दौरान हुई थी। यहां पूजा के दौरान रेबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा कांटे गए बकरे की बली दी गई थी। ग्रमीणों का आरोप है कि सरपंच नारायण प्रसाद और उपसरपंच कृष्णा सिंह ने गांव के ही नान्हू रजवाड़े नाम के ग्रामीण से बकरा खरीदा था। जिसे रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा था।
Ambikapur News: ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिलने पर हड़कम मचा हुआ है और सभी में डर का माहौल है। रेजीब के संक्रमण से बचने डरे सहमे ग्राम अब गांव में कैंप लगाकर उपचार कराने की मांग कर रहे है। जबकि इस मामले में गांव के सरपंच और उपसरपंच बचते नजर आ रहे हैं।




