[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: हत्या या हादसा? कपड़े-जूते पहने हालत में डैम में फिर मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री डैम में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शव छोटा बेरला नदी से बहकर बेंद्री डैम तक पहुंचा। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Teachers Protest: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कल निकाली जाएगी ‘टेट मुक्ति रैली’

खास बात यह है कि करीब एक महीने के भीतर बेंद्री डैम से जुड़ी यह तीसरी घटना बताई जा रही है। बारिश के मौसम में डैम और नदी का जलस्तर सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाता है। इसके बावजूद कई लोग नहाने या पानी पार करने के लिए जोखिम उठाते हैं।

Raksha Bandhan Special: जब मेवाड़ की रानी ने मुगल बादशाह हुमायूं को भेजी थी राखी, रखी थी इस चीज की मांग, रक्षाबंधन पर जानें कर्णावती की चर्चित कहानी

Raipur News: प्रतिबंध के बावजूद पानी में उतरने की वजह से हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। हालांकि इस मामले में मौत हादसा है या फिर हत्या, यह अभी साफ नहीं है। मृतक के शरीर पर कपड़े और जूते मिले हैं, जिसके चलते पुलिस हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close