[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Investor Connect Meet: आज हैदराबाद में होगा छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट, सीएम साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे शामिल

रायपुर | CG Investor Connect Meet: छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से आज हैदराबाद में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे।

Surya Grahan 2026: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं ?

इस निवेशक सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, कारोबारी समूह और संभावित निवेशक भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए एक उभरते औद्योगिक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना और राज्य में नए उद्योगों के लिए निवेश आकर्षित करना है।

बैठक के दौरान निवेशकों को राज्य सरकार की नई उद्योग नीति, उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं, भूमि, अधोसंरचना, लॉजिस्टिक्स और निवेश के लिए दी जा रही रियायतों की जानकारी दी जाएगी। सरकार की ओर से उद्योगों की स्थापना प्रक्रिया को सरल बनाने और निवेश अनुकूल वातावरण तैयार करने पर भी प्रस्तुति दी जाएगी।

NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक में सीएम साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन, बस्तर में आमदनी दोगुनी करने का बड़ा संकल्प

CG Investor Connect Meet: राज्य सरकार का लक्ष्य विनिर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, आईटी, टेक्सटाइल और अन्य क्षेत्रों में निवेश बढ़ाना है ताकि रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकें और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिले। सरकार की ओर से निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा और संभावित निवेश प्रस्तावों पर प्रारंभिक चर्चा भी होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close