Breaking news
Advertisement
big breakingcrimeक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुरहादसाहेल्थ

नशे मे धुत्त बदमाशों ने युवक को घर से बुलाकर उतार दी मौत की घाट,देखिए cctv मे वारदात हुआ कैद

Drunk miscreants called the young man from home and removed the death, see the incident in CCTV

हिमांशु/राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंगोराभाठा इलाके में 26 वर्षीय युवक सोमनाथ यादव की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 13 अगस्त की रात चार युवक घर से बुलाकर सोमनाथ को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और पैर में चाकू मार दिया गया।घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों द्वारा सोमनाथ को ले जाते हुए देखा जा सकता है।

परिजनों के मुताबिक, हमलावर लगातार झगड़ा कर रहे थे और विवाद इतना बढ़ा कि जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में घायल युवक को तत्काल एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।हत्या की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि मृतक सोमनाथ यादव इलाके का रहने वाला था और आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।रायपुर पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close