Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिजली चोरी करते पकड़े गए 116 उपभोक्ता, 37 लाख रुपए से अधिक की रिकवरी

मुंगेली। Mungeli Bijli Chori: मुंगेली जिले में बिजली विभाग ने बकायादारों और बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की है।  बकाया राशि नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, वहीं बिजली चोरी के कई मामले भी सामने आए हैं। स्मार्ट मीटर से हो रही बिजली चोरी पकड़ने विभाग ने 8 विशेष टीमें गठित की, जिन्होंने जिले भर में एक साथ दबिश दी। इस संयुक्त कार्रवाई में 116 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए।

बता दें कि, अब तक विभाग द्वारा 37 लाख रुपए से अधिक की रिकवरी की जा चुकी है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 138 के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Mungeli Bijli Chori: यह कार्रवाई कार्यपालन यंत्री एन.के. भगत के निर्देश पर तथा जेईई लव सिंह माथुर के नेतृत्व में की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बिजली विभाग ने आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close