[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमदेशदेश-विदेश

हनी ट्रैप : क्राइम ब्रांच ने एयरफोर्स के जवान को जासूसी के आरोप में किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के एक जवान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को इस पूरे काम में पाक की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ होने का अंदेशा है।

आरोप है कि IAF जवान देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे IAF से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई है। पुलिस को आरोपी की पत्नी के बैंक खाते में कुछ संदिग्ध लेनदेन भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी देवेंद्र शर्मा कानपुर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के मुताबिक, आरोपी को हनी ट्रैप में फंसा कर वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने में प्रयास किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र शर्मा से यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही थी कि कहां-कहां कितने रडार तैनात हैं? एयर फोर्स के सीनियर अफसरों के नाम और उनके एड्रेस भी जुटाने की कोशिश की गई है। इस संबंध में खुफिया एजेंसी के इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी देवेंद्र शर्मा को धौला कुआं से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक महिला से सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद महिला ने फोन पर अश्लील बातें कर देवेंद्र शर्मा को जाल में फंसा लिया और फिर उससे संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की। जिस नंबर से वह महिला देवेंद्र शर्मा से बात करती थी, वह भारतीय सर्विस प्रोवाइडर का नंबर है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close