[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़सूरजपुर

Surajpur News: प्यार की अधूरी कहानी.. प्रेमी की मौत का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाई प्रेमिका, खुदकुशी कर खत्म की जीवनलीला

सूरजपुर। Surajpur News:  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद भावुक और दुखद घटना सामने आई है। सड़क हादसे में अपने प्रेमी की मौत की खबर से सदमे में आई एक युवती ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

CJP Protest: CJP का चलो संसद मार्च जारी, बढ़ाई गई संसद की सुरक्षा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

मामला जिले के करंजी चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में वीरपाल नामक युवक की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि युवक और 20 वर्षीय युवती एक-दूसरे के बेहद करीब थे। प्रेमी की असमय मौत की खबर मिलने के बाद युवती गहरे सदमे में चली गई। परिजनों के अनुसार, वह लगातार उदास रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी।

Balrampur Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात… दिनदहाड़े शिक्षक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव देख इलाके में फैली दहशत

Surajpur News: इसी बीच युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती अपने प्रेमी की मौत से मानसिक रूप से बेहद आहत थी। इसी सदमे में उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। लगातार दो दिनों के भीतर प्रेमी और प्रेमिका की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close