गौ माता पर आधारित फिल्म गोदान का ट्रेलर रिलीज, छत्तीसगढ़ में होगी टैक्स फ्री, सीएम ने किया ऐलान
रायपुर। Godaan Trailer Released: अब तक लोगों ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में देखी है, लेकिन शायद ही किसी ने गौ माता पर आधारित फिल्म देखी होगी। मुख्यमंत्री निवास में गौ माता पर आधारित फ़िल्म गोदान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जो की दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति की प्रस्तुति है। गौ माता पर आधारित फिल्म गोदान कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन ने बनाई है।
बता दें कि, ये फिल्म 6 फरवरी को देशभर में रिलीज होने वाली है। सीएम साय ने घोषणा की है कि, छत्तीसगढ़ में यह फिल्म पूरी तरह से टैक्स फ्री होगी। फिल्म ‘गोदान’ गौमाता की सेवा, सुरक्षा और उसके प्रति सम्मान के संदेश को मजबूती से आगे बढ़ाने की कोशिश है। फिल्म में गौमाता के प्रति प्रेम, समाज में उसकी भूमिका और सनातन परंपराओं को दर्शाया गया है।
Godaan Trailer Released: फिल्म के निर्माता और निर्देशक विनोद चौधरी ने बताया कि ‘गोदान’ को कामधेनु गौ शाला समिति, मथुरा के खास सहयोग से तैयार किया गया है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘साइंस पर आधारित होना है. निर्देशक का मानना है कि गौ संरक्षण क्यों जरूरी है, इसे वैज्ञानिक नजरिये से दिखाया गया है, ताकि हर वर्ग और आज की तार्किक पीढ़ी इसे आसानी से समझ सके।




