Raipur Water Supply Cut: रायपुरवासियों के लिए बड़ी खबर, प्रदेश के 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, अभी से कर लें तैयारी
रायपुर। Raipur Water Supply Cut: राजधानी रायपुर के नागरिकों को 11 जून को पानी की सप्लाई में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में आवश्यक मेंटेनेंस और 33 केवी लाइन से संबंधित तकनीकी कार्य किए जाने के कारण शहर के कई हिस्सों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
Sai Cabinet Meeting: सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर चल रही चर्चा
नगर निगम के जल कार्य विभाग के मुताबिक, बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहने से 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी क्षमता वाले प्रमुख जल शोधन संयंत्र कुछ समय के लिए संचालित नहीं हो पाएंगे। इसका सीधा असर शहर की 42 पानी टंकियों और उनसे जुड़े क्षेत्रों पर पड़ेगा, जहां शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे 11 जून की सुबह नियमित जलापूर्ति के दौरान अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का संग्रह कर लें, ताकि शाम के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों के अनुसार मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा और 12 जून की सुबह से पानी की सप्लाई पूर्ववत शुरू हो जाएगी।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, देवेन्द्र नगर, संजय नगर समेत कुल 42 क्षेत्रों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।
क्यों प्रभावित होगी पानी की सप्लाई?
Raipur Water Supply Cut: बिजली कंपनी द्वारा रावणभाटा सबस्टेशन पर बिछाई गई नई अंडरग्राउंड केबल को मुख्य 33 केवी लाइन से जोड़ा जाना है। इस कार्य के लिए 11 जून को इनटेक वेल और फिल्टर प्लांटों की विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद रखी जाएगी। बिजली बंद रहने से जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा, जिसके कारण संबंधित क्षेत्रों में शाम की पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी।




