मातम में बदली नए साल की खुशियां, न्यू ईयर पार्टी मनाकर लौट रहे दो दोस्तों का एक्सीडेंट, एक की मौत, एक घायल

रायपुर। Raipur Road Accident: देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर रायपुर धमतरी रोड़ पर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जहां नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल है। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, मामला राखी थाना इलाके का है। जहां दो दोस्त कार्तिक मरकाम और दिपांशु शर्मा नए साल की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। इस दौरान इंडियन ढाबा अभनपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे की बाइक सवार कार्तिक मरकाम की मौके पर मौत हो गई, जबकि दिपांशु शर्मा गंभीर घायल हो गया।
Raipur Road Accident: बताया गया कि, दोनों दोस्तों ने स्नैप चैट के जरिए घरवालों को वापस आने की जानकारी दी थी। उनका आखिरी वीडियो भी सामने आया था। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




