Train Cancelled: रेलवे ने फिर बढ़ाई रेल यात्रियों की परेशानी, 30 से ज्यादा ट्रेनों को किया रद्द, यहां देखें लिस्ट
रायपुर। Train Cancelled: त्योहार के बीच रेलवे ने एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल, रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 से भी ज्याद ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जो की 31 अगस्त से 15 सितंबर तक नहीं चलेंगी। जिसमें कई के रूट बदले गए हैं तो कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इन ट्रेनों में एक्सप्रेस और पैसेंजर दोनों शामिल हैं। बिलासपुर-झारसुगड़ा रूट पर चौथी लाइन के काम के चलते रेलवे ने यह आदेश जारी किया है। रेलवे ने कहा कि, इस काम से भविष्य में नई ट्रेनों को चलाने में मदद मिलेगी और यात्रियों को समय पर ट्रेनें मिलेंगी।
बता दें कि, 16 दिन तक ट्रेन कैंसिल रहने की वजह से पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा जाने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। यात्रियों को होने वाली दिक्कतों के लिए कोई ऑप्शनल व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं यात्रियों को होने वाला परेशानी के लिए रेलवे ने सभी यात्रियों से इस असुविधा के लिए खेद प्रकट की है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 30 अगस्त से 2 सितंबर तक रह
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रह
18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 3 सितंबर को रह
18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द
20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस – 30 अगस्त को रह
20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस – 1 सितंबर को रह
22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस 31 अगस्त को रह
22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस 2 सितंबर को रह
22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 29 अगस्त और 1 सितंबर को रद्द
22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 31 अगस्त और 3 सितंबर को रह
20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस – 27 अगस्त को रह
20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द
20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द
20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त को रह
13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस 30 अगस्त को रह
13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस 1 सितंबर को रह
12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 27 और 28 अगस्त को रह
12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 29 और 30 अगस्त को रद्द
17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 29 अगस्त को रह
17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस 1 सितंबर को रह
22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 29 अगस्त को रद्द
22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द
12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस – 2 सितंबर को रद्द
12261 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द
12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस 29 अगस्त को रद्द
12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द
रद्द की गई पैसेंजर (MEMU) ट्रेनें
68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रह
68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू – 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द
68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू – 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द
68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू – 30 अगस्त से 14 सितंबर तक रद्द
Train Cancelled: बदले गए रूट से चलने वाली ट्रेनें
30 अगस्त को हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली और रायपुर होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 1 सितंबर को पुणे से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 29 अगस्त और 1 सितंबर को हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली और रायपुर होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
31 अगस्त और 2 सितंबर को मुंबई से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 30 अगस्त और 1 सितंबर को कुर्ला से चलने वाली ट्रेन संख्या 12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 1 और 3 सितंबर को शालीमार से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली और रायपुर होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी।




