छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़रायपुर
राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में मिली अज्ञात लाश, इलाके में मचा हड़कंप
रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां साइंस कॉलेज मैदान में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
Raipur Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है और उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।
Advertisement




