[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, नक्सलवाद, अविश्वास प्रस्ताव और कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। CG Monsoon Session 2026:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ शुरू होगा। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से प्रारंभ होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों पर सरकार जवाब देगी। दिनभर की कार्यवाही में नक्सलवाद, अविश्वास प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, शासकीय विधायी कार्य और विभिन्न याचिकाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

CM Sai Today Program: आज रायपुर-भिलाई दौरे पर रहेंगे सीएम साय, विधानसभा से लेकर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा तक इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और खाद्य मंत्री गजेंद्र यादव सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे। विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर सरकार का पक्ष सदन के सामने रखा जाएगा। सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता को लेकर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री सदन में नक्सल उन्मूलन के लिए केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों का उल्लेख कर धन्यवाद प्रस्ताव रख सकते हैं।

वहीं, विपक्ष की ओर से आज अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति मांगी जाएगी। यदि अध्यक्ष अनुमति देते हैं, तो इस पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस होने की संभावना है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन के पटल पर विभिन्न विभागों से संबंधित पत्र और दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। साथ ही वे प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम के तहत एक शासकीय संकल्प भी सदन में पेश करेंगे।

शून्यकाल और ध्यानाकर्षण के दौरान पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं के संरक्षण का मुद्दा प्रमुखता से उठेगा। इसके अलावा जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला भी सदन में गूंजने की संभावना है। कार्यवाही के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू विभिन्न जनहित याचिकाएं सदन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

Raipur News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक का कार्यकाल समाप्त, आदेश जारी, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी

CG Monsoon Session 2026: वहीं मंत्री ओपी चौधरी और मंत्री टंकराम वर्मा शासकीय विधि विषयक कार्यों को पुनःस्थापित करेंगे। मानसून सत्र के दूसरे दिन सरकार और विपक्ष दोनों कई अहम मुद्दों पर आमने-सामने नजर आएंगे। ऐसे में सदन की कार्यवाही के दौरान राजनीतिक बहस और महत्वपूर्ण निर्णयों पर सभी की नजर रहेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close