Nagpur Rape News: दिल दहला देने वाली वारदात, एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कराया धर्मपरिवर्तन, मौलान गिरफ्तार
नागपुर। Nagpur Rape News: महाराष्ट्र के नागपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व सहपाठी समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
Read More: Bilaspur Crime News: जिले में युवक की निर्मम हत्या, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2025 की शुरुआत में उसके पुराने क्लासमेट अयाज ताज मदारे ने जमीन खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया। आरोप है कि मुलाकात के दौरान उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिसके बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए गए। महिला का दावा है कि इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया और कई बार यौन शोषण का शिकार बनाया गया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने उससे लाखों रुपये की रकम वसूली और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि उसे कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल कराया गया और बाद में दावा किया गया कि उसका धर्म परिवर्तन हो चुका है। मामले में महिला ने अमीन शेख और एक अन्य व्यक्ति हजरत मौलाना की भूमिका का भी उल्लेख किया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर धार्मिक क्रियाएं कराईं और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
Read More: CG Gram Sabha: प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
Nagpur Rape News: पीड़िता ने हाल ही में अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सोनेगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बलात्कार, जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा अंधविश्वास और काला जादू विरोधी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, अयाज ताज मदारे और अमीन शेख को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस सभी आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटा रही है।




