[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का चौथा दिन आज, बिजली दरों से लेकर कानून-व्यवस्था तक कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। CG Vidhan Sabha:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन आज भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंत्री जवाब देंगे। विपक्ष भी जनहित के कई विषयों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में बिजली की बढ़ी हुई दरों को लेकर विपक्ष स्थगन प्रस्ताव ला सकता है। इसके अलावा सदन में 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के माध्यम से सरकार से विभिन्न मामलों पर जवाब मांगा जाएगा।

Rath Yatra 2026: आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री निभाएंगे ‘छेरा पहरा’ की परंपरा

आज की कार्यवाही में मुंगेली जिले की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत जर्जर सड़कों, बस्तर में प्रधानमंत्री महतारी वंदना योजना में कथित अनियमितताओं, तथा प्रदेश के औद्योगिक कारखानों में सुरक्षा मानकों और हादसों का मुद्दा प्रमुखता से उठने की संभावना है।

इसके साथ ही नर्सिंग कॉलेजों में इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) की मान्यता, डॉक्टरों की कमी, नशीले पदार्थों की तस्करी, कानून-व्यवस्था, आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक, रायपुर एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड, गरियाबंद हीरा खदान की सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी सदन में चर्चा होगी। विधानसभा में राज्य सूचना आयोग, राज्य दिव्यांगजन आयोग और राज्य खाद्य आयोग की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी।

विधायी कार्यों के तहत छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (संशोधन) विधेयक-2026 पर चर्चा कर उसे पारित कराने की तैयारी है। इसके अलावा औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन विधेयक और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस से जुड़े विधेयकों पर भी विस्तृत बहस होने की संभावना है।

Rath Yatra 2026: कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 13 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

CG Vidhan Sabha: सदन में अशासकीय संकल्पों के तहत भाजपा विधायक अजय चंद्राकर प्रदेश में प्लास्टिक पर सख्त प्रतिबंध लागू करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। वहीं भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर अशासकीय संकल्प सदन के समक्ष रखेंगे। सरकार और विपक्ष के बीच कई संवेदनशील मुद्दों पर तीखी बहस होने की संभावना को देखते हुए विधानसभा का चौथा दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close