Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: विदेशी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-ग्रामीण SP की अहम बैठक, लिए गए कई निर्णय

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर में विदेशी विद्यार्थियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के कुलपतियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विदेशी विद्यार्थियों के सुरक्षित आवास, आवागमन और संस्थानों की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई।

Janjgir News: छत्तीसगढ़ में दिखी में इंडोनेशिया की कला-संस्कृति की झलक, गरुड़ पर विराजमान बाल गणेश ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

बैठक में प्रशासन ने निर्देश दिए कि छात्रावास से बाहर निजी मकान, पीजी या अन्य स्थानों पर रहने वाले विदेशी विद्यार्थियों को अगले 15 से 30 दिनों के भीतर संस्थान द्वारा उपलब्ध या संबद्ध सुरक्षित आवास में स्थानांतरित करने की कार्यवाही की जाए।साथ ही संस्थानों को विदेशी विद्यार्थियों की अद्यतन और सत्यापित जानकारी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन और पुलिस के साथ साझा करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने कहा कि, विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना भी प्राथमिकता है। किसी विद्यार्थी के खिलाफ केवल उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन कानून का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Aaj Ka Rashifal: परिवर्तिनी एकादशी पर बन रहा खास संयोग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

Raipur News: विदेशी विद्यार्थियों को भारतीय कानून, स्थानीय सामाजिक व्यवहार, यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और नशीले पदार्थों से संबंधित जागरूकता देने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने सभी पक्षों से मिलकर रायपुर को सुरक्षित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने की अपील की।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close