Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

राम मंदिर की शिखर पर लहराया धर्मध्वज, पीएम मोदी ने कहा- ये ध्वजा भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज है

अयोध्या। Ram Mandir Dhwajarohan 2025: अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मध्वज फहरा दिया है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ, जिससे रामनगरी उत्सवमय माहौल में डूब गई। इस दौरान पीएम मोदी के साथ राष्ट्रयी स्वयं संघ प्रमुख मोहन भागवत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। वहीं हजारों श्रद्धालु और साधु-संत इस क्षण के साक्षी बने।

बता दें कि, यह ध्वज लगभग 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा है, जिस पर कोविदार वृक्ष, सूर्यवंश का प्रतीक और ‘ॐ’ अंकित है। इसे इलेक्ट्रिक सिस्टम से आरोहित किया गया। यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण की पूर्णता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना जा रहा है।

Ram Mandir Dhwajarohan 2025: पीएम मोदी का यह दौरा आध्यात्मिक रूप से भी बेहद खास है, क्योंकि वे मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सप्त मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राम मंदिर पहुंचे और गर्भगृह के साथ ही मंदिर के प्रथम तल पर निर्मित राम दरबार में भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close