राजधानी में बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली 5 बसें, देखें वीडियो
रायपुर। Raipur Bus Fire: राजधानी के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कुल पांच बसें इसकी चपेट में आ गईं। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बसों में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग लगने से बसों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे बस संचालकों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
Raipur Bus Fire: प्रारंभिक जांच में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बसों में आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।




