[t4b-ticker]
Advertisement
crimeउत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime News: एग्जाम सेंटर के बाहर खूनी खेल, पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए पति की गोली मारकर हत्या, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज

सहारनपुर। UP Crime News: उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दिन सहारनपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां पत्नी को परीक्षा दिलाने पहुंचे एक युवक की उसके साले ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी बहन के लव मैरिज से नाराज था और इसी रंजिश में उसने घटना को अंजाम दिया।

CG Teacher Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द होगी 5 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शामली जिले के खेड़ी बैरागी गांव निवासी 24 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है। शिव कुमार उच्च शिक्षित था और उसने एमएससी तथा एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। हाल ही में उसे एसएसएफ में नौकरी का नियुक्ति पत्र भी मिला था, हालांकि उसने अभी पदभार ग्रहण नहीं किया था। बताया गया कि, शिव कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा ने बीए तक पढ़ाई की है और यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए रामपुर मनिहारान स्थित परीक्षा केंद्र लेकर आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों कार से घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान आकांक्षा का भाई मंजीत अपने मामा के साथ वहां पहुंच गया।

दोनों के बीच हुई थी बहस

बताया जा रहा है कि मंजीत ने बहन पर अपने साथ घर चलने का दबाव बनाया, लेकिन आकांक्षा ने इससे इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर जीजा-साले के बीच विवाद  बढ़ गया। आरोप है कि बहस के दौरान मंजीत ने अवैध तमंचा निकालकर शिव कुमार की कनपटी पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी अपने मामा के साथ मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PM Modi 12 Years: मोदी ने तोड़ा चाचा नेहरू का रिकॉर्ड, बने सत्ता में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने वाले पीएम, पूरे किए कार्यकाल के 4,399 दिन

वहीं इस मामले में आकांक्षा का कहना है कि चार महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उसके परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। परिवार की ओर से लगातार धमकियां भी दी जा रही थी। इसके बावजूद दोनों साथ रह रहे थे और भविष्य की योजनाएं बना रहे थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

UP Crime News:  एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि, हत्या के आरोपी भाई और उसके मामा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close