CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
रायपुर। CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ सरकार की साय कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम 4 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक विशेष रूप से 13 जुलाई से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई है।
ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार विधानसभा में पेश किए जाने वाले विधेयकों, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतिम रणनीति तय करेगी। कैबिनेट बैठक में विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों, नई योजनाओं, वित्तीय प्रस्तावों और विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी जा सकती है। साथ ही मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति और विपक्ष के संभावित मुद्दों पर भी मंथन होने की संभावना है।
CG Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक के बाद लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सरकार की ओर से साझा की जाएगी। पूरे प्रदेश की नजर इस बैठक पर बनी हुई है, क्योंकि कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।




