Breaking news
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

सुरक्षा बलों की बड़ी कर्रवाई, भारी मात्रा में मिला माओवादियों द्वारा छुपाए हथियारों का जखीरा

बीजापुर। Bijapur News: सुरक्षाबलों के जवानों को कल  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में  सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां माओवादियों द्वारा छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं बीजीएल बनाने की सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्रीयों में 51 नग जिंदा बीजीएल,100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार,स्टील पाइप 50 नग (बीजीएल निर्माण हेतु)भारी मात्रा में बिजली का तार,20 नग लोहे की शीट (बीजीएल निर्माण हेतु) एवं 40 नग लोहे की प्लेट (बीजीएल निर्माण हेतु) शामिल है।

बता दें कि, ताड़पाला बेस कैम्प से कोबरा 206,सीआरपीएफ 229 बन,153 बन एवं 196 बन की संयुक्त टीम द्वारा KGH Foothills क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए 05 नग प्रेशर IED बरामद किए गए,जिन्हें बीडी टीम की मदद से सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

 

Bijapur News: सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को विफल किया है। बरामद की गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं बीजीएल निर्माण सामग्री से यह स्पष्ट होता है कि माओवादी सुरक्षा बलों को गंभीर क्षति पहुँचाने की योजना बना रहे थे। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं प्रभावी कार्यवाही से माओवादियों के मंसूबों को विफल किया गया। क्षेत्र में लगातार गश्त सर्चिंग की कार्यवाही जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close