बीजापुर मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी समेत 18 नक्सली ढेर, AK-47 समेत मिले कई अत्याधुनिक हथियार
बीजापुर। Bijapur News: बीजापुर दंतेवाड़ा सीमा पर हुई मुठभेड़ में जवानों ने पीएलजीए कंपनी नंबर 02 के कमांडेट मोडियामि वेल्ला 08 लाख के इनामी समेत 18 नक्सलियों को भी मार गिराया। जिसकी पुष्टि बस्तर IG पी सुंदरराज ने की है। वहीं सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से एलएमजी, एके 47,एसएलआर, इंसास जैसे अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए।
बता दें कि, इस माओवादी विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में जिला बीजापुर DRG के तीन वीर जवान शहीद प्रधान आरक्षक मोनू मोहन बड़डी, शहीद आरक्षक दुकारू गोंडे एवं शहीद जवान रमेश सोड़ी बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हो गए। जिन्हें नई पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव शरीर को गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया।
Bijapur News: शहीद हुए DRG के तीन जवानों को न्यू पुलिस लाइन में सलामी दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद जवानों को अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी, DIG बस्तर, IG पी सुंदरराज और SP बस्तर मौजूद थे।




