T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सीएम साय ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी बधाई
रायपुर। T20 World Cup : कल का दिन टीम इंडिया के लिए बेहद खास रहा। मुंबई के वानखेड़े के क्रिकेट मैदान में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा कर टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं अब फाइनल टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। जो की 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं टीम इंडिया की जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स हैंडल में पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि,’हार्दिक अभिनंदन और ढेरों शुभकामनाएँ टीम इंडिया, टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में आज शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पराजित कर भव्य अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया है।
T20 World Cup : भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और खेल कौशल का परिचय देते हुए पूरे देश को गर्व से भर दिया है। यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास और तिरंगे की शान का प्रतीक है। #MenInBlue को फाइनल मुकाबले के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। भारत का तिरंगा यूँ ही विश्व मंच पर गर्व से लहराता रहे और टीम इंडिया विजय का नया इतिहास रचे’ ।
हार्दिक अभिनंदन और ढेरों शुभकामनाएँ #TeamIndia! 🇮🇳
टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में आज शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पराजित कर भव्य अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया है।
भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और खेल कौशल… pic.twitter.com/O3fnVj3tzm
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 5, 2026




