लव प्रपोजल रिजेक्ट करने पर छात्र ने काटा क्लासमेट का गला, आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के कोलार में इंजीनियर कॉलेज के एक छात्र ने अपनी क्लासमेट का गला रेत दिया। आरोपी छात्र ने प्रपोजल मना करने पर छात्रा पर हमला कर उसका गला काट दिया। घटना कोलार गोल्ड फील्ड्स के डॉ. टी. थिमैया इंस्टीट्यूट कॉलेज की है।
छात्र और छात्रा दोनों मैकेनेकिल इंजीनियरिंग के सेकेंड ईयर के छात्र थे। आरोपी का छात्र का नाम प्रीतम प्रभु है, जिसने अपनी जूनियर क्लासमेट इरिन (20) प्रपोज किया था, छात्रा ने प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया था। छात्रा के रिएक्शन से नाराज प्रीतम ने कथित तौर पर ब्लेड से उस पर हमला किया और गला काट दिया। उसे तुरंत कोलार के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
खतरे से बाहर है पीड़ित छात्रा
इस मामले को उरीगाम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, बताया जा रहा है इरिन अब खतरे से बाहर है।




