Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशबड़ी खबर

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या: पत्नी सोनम पर ही सुपारी किलिंग का आरोप, 17 दिन बाद गाजीपुर में मिली

 

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। राजा की पत्नी सोनम, जो वारदात के बाद से लापता थी, 17 दिन बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे पर मिली। मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची और पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

Read More : BIG BREAKING : IED ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, इलाके में हाई अलर्ट

मेघालय डीजीपी आई नोंगरांग के अनुसार, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और उसके साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना पहले ही बना ली थी। पुलिस ने इस मामले में सोनम समेत चार आरोपियों—विक्की ठाकुर, राज कुशवाह और आनंद—को गिरफ्तार कर लिया है। राजा पर पहला हमला आनंद ने किया था। इन सभी आरोपियों के मेघालय तक आने का ट्रेन टिकट सोनम ने खुद बुक किया था, हालांकि वापसी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

राजा और सोनम की शादी इसी साल 11 मई को मेट्रोमोनियल साइट के जरिए पहचान के बाद परिवारों की सहमति से हुई थी। शादी के तुरंत बाद सोनम ने हनीमून के लिए शिलॉन्ग जाने का प्लान बनाया, जहां साजिश के तहत उसने राजा को पहाड़ों की ओर ले जाकर हत्या करवा दी। शव को खाई में फेंक दिया गया, जिसे पुलिस ने सड़ी-गली हालत में बरामद किया।

हालांकि, सोनम के पिता ने पुलिस के दावों को नकारते हुए कहा कि उनकी बेटी बेगुनाह है और मेघालय पुलिस ने झूठी कहानी गढ़कर उसे फंसाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close