छत्तीसगढ़
चेटीचंड्र पर छत्तीसगढ़ में रहेगा अवकाश, मुख्यमंत्री भूपेश ने किया ऐलान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चेटीचंड्र महोत्सव के अवसर राज्य के नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की है। रायपुर के शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये घोषणा की है।
मुख्यमंत्री गुरूवार को शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। यहां उन्होंने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया। इसके बाद 122 महिलाओं और युवतियों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की शदाणी दरबार की तरफ से की जाने वाली व्यवस्था की तारीफ की। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
Advertisement




