Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुर

रायपुर में दो दर्जन से ज्यादा बार-रेस्टोरेंट और होटलों में दबिश: अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, कई पर केस दर्ज

 

रायपुर : राजधानी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में पिछले दो दिनों में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से ज्यादा बार-रेस्टोरेंट और होटलों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से शराब और बीयर की बोतलें बेचने की पुष्टि हुई, जिसकी शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं।

 

जानकारी के मुताबिक, नियमों के तहत बार-रेस्टोरेंट और होटलों को केवल भोजन और स्नैक्स के साथ शराब परोसने की अनुमति होती है, लेकिन अधिकांश स्थानों में देर रात तक सीलबंद बोतलों की खुलेआम बिक्री हो रही थी। यह अवैध कारोबार अक्सर बार और होटलों के बंद होने के बाद पिछले दरवाजों से संचालित किया जा रहा था।

 

 बड़ी कार्रवाई: कई प्रतिष्ठानों पर केस दर्ज

 

27 जून को पुलिस और आबकारी विभाग ने सूर्या बार, होटल ओलिव, सेंट्रल पाइंट, महिंद्रा और ली रॉय में छापा मारा। इन सभी जगहों पर निर्धारित समय के बाद बार खुले मिले और शराब की बिक्री की पुष्टि हुई। इसके अगले दिन यानी 28 जून को एलोरा, इशिका और सुधा रीजेंसी में दबिश दी गई, जहां एक होटल में बिना लाइसेंस के शराब परोसते पाया गया।

 

इन कार्रवाइयों में चार होटलों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोर्टयार्ड मैरियट, होटल पुनीत, सेंट्रल पॉइंट, आदित्य, विनार, सवेरा, सालिटायर, मयूरा, सतलज, आर्किड, कोया, जूक, एल्सव्हेयर, हाइपर क्लब, धूम्स विलेज और वीआईपी रोड स्थित अन्य होटलों की भी जांच की गई। कई जगहों पर रिकॉर्ड न होने, बार के समय से अधिक खुले रहने और अवैध बिक्री के मामले सामने आए, जिन पर विभागीय कार्रवाई की गई है।

 

शहर के आउटर इलाकों में स्थित ढाबों में भी देर रात तक शराबखोरी का चलन आम हो चुका है। शिकायतों के अनुसार, युवा देर रात इन स्थानों पर महंगी कीमत में शराब खरीदकर कारों में ही सेवन करते हैं और फिर ढाबों में खाना खाने जाते हैं। इनमें कई बाहर से पढ़ने आए छात्र-छात्राएं भी शामिल होते हैं। अब स्थानीय लोग आउटर ढाबों पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close