Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक करें आवेदन

रायपुर। CG Open School Exam 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने बीते दिनों जहां 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी किया था। वहीं अब ओपन स्कूल रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बता दें कि, छात्र-छात्राएं प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी अपने निकटतम अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन फॉर्म ओपन स्कूल की वेबसाइट (http://www.sos.cg.nic.in) से डाउनलोड किए जा सकते हैं और पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी उपलब्ध हैं। वहीं सामान्य शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। लेकिन जो विद्यार्थी निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाते हैं तो वे विलंब शुल्क ₹500 के साथ 18 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक आवेदन पत्र भर सकेंगे।

CG Open School Exam 2026:  वहीं ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल प्रबंधन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close