Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबर

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के बिगड़े बोल कहा-‘गृहमंत्री का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए’, गरमाई सियासत

नई दिल्ली। Mahua Moitra: देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक ऐसा विवादित बयान दिया है। जिसे लेकर सियासत तेज हो गई है। उन्होंने बंगाल में अवैध घुसपैठियों से जुड़ी कार्रवाई को लेकर कहा कि, ये अवैध घुसपैठ की जिम्मेदारी पूरी तरह से केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों की है। इसके लिए गृहमंत्री का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए।

दरअसल, महुआ मोइत्रा का यह बयान बंगाल में अवैध घुसपैठियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर दिया था। उन्होंने कहा था कि, देश की सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली एजेंसियों की है। वे सिर्फ घुसपैठिया…घुसपैठिया… चिल्लाते रहते हैं वो एजेंसी तो केंद्रीय गृह मंत्रालय के ही अधीन आती है।

महुआ ओइत्रा ने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने 5 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण में कहा था कि, घुसपैठ से डेमोग्राफी बदल रही है। जब प्रधानमंत्री यह कह रहे थे, तो सामने बैठे गृहमंत्री उनकी बात सुनकर सिर्फ दांत दिखा रहे थे और ताली बजा रहे थे। अगर भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है और हजारों, लाखों लोग घुसपैठ कर रहे हैं बहन बेटियों पर बुरी नजर रख रहे हैं तो सबसे पहले अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए।”

Mahua Moitra: बता दें कि, उनके बयान के बाद से सियासत शुरू हो चुकी है। महुआ के बयान को लेकर संदीप मजूमदार नाम के एक बीजेपी कार्यकर्ता ने नदिया कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close