Breaking news
Advertisement
कोरियाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसम

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, फिर लौटेगी ठंड

कोरिया। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां उमस और गर्मी के बाद आज प्रदेश के कई जिलों में सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आज से तीन दिनों तक हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसमें ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन 5.8 किलो की ऊंचाई तक फैला हुआ है और इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के बाद पुनः उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुड़ने की संभावना है। जिस वजह से कई जिलों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update:वहीं आज दोपहर करीब 3 बजे बैकुंठपुर और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। अचानक हुई इस बेमौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन ठंड बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है और शाम के समय ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close