पुलिस के हत्थे चढ़े ट्रक चोर, चोरी के महज तीन घंटे बाद ही हुए गिरफ्तार
भानुप्रतापपुर। Bhanupratappur News: भानुप्रतापपुर के कोरर थाना अंतर्गत बीते दिनों एक ट्रक चोरी का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस को सफलता मिली है। ट्रक चोरी के महज 3 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जो सभी ग्राम कोदागांव थाना कोरर के बताए जा रहे हैं।
दरअसल, भानुप्रतापुर के कोदागांव के रहने वाले प्रार्थी दुर्गेश तेता ने ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि,वह 17 अगस्त को दोपहर 3 बजे छाटेडोंगर माईस नारायणपुर से ट्रक में आयरन गिट्टी लोहा पत्थर लोड कर रायपुर छोड़ने गया था। ट्रक खाली होने के बाद वह कोदागांव पहुंचकर तालाब के किनारे अपनी ट्रक की खड़ करके ट्रक की चाबी को ट्रक के ही बॉक्स में डाल दिया था।
Bhanupratappur News: प्रार्थी ने बताया कि, जब वह सुबह उठकर ट्रक के पास पहुंचा तो मौके से ट्रक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद जब ट्रक का कोई पता नहीं चला तो उसने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद चोरी के महज तीन घंटे बाद ही पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।इस मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि,आरोपी ट्रक चोरी कर केशकाल, विश्रामपूरी की ओर भाग रहे थे। जिसके बाद सूचना पर पुलिस की टीम पहुँची और धर दबोचा। इसमें आरोपी राकेश पटेल, अनिल पटेल, दुर्गा प्रसाद गढ़िया सभी निवासी ग्राम कोदागांव थाना कोरर है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।




