[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Korba Accident: नो-एंट्री में घुसे ट्रेलर ने रिटायर्ड CSEB कर्मी को कुचला, मौके पर मौत, व्यवस्था पर उठे सवाल

कोरबा। Korba Accident:  कोरबा शहर के व्यस्त सीएसईबी चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। नो-एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश कर चुके एक ट्रेलर ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना के बाद ट्रैफिक व्यवस्था और नो-एंट्री नियमों के पालन को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Aamir Khan Will Get Married: तीसरी बार दूल्हा बनेंगे बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, इस दिन गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ करेंगे शादी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर क्रमांक CG 04 MS 2996 नो-एंट्री के बावजूद शहर के भीतर पहुंच गया। जब ट्रेलर सीएसईबी चौक के पास पहुंचा, तभी उसने स्कूटी क्रमांक CG 12 AX 0386 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार ट्रेलर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वियेश राठौर (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सीएसईबी के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और खरमोरा के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि शहर में निर्धारित समय पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है, इसके बावजूद ट्रेलर कई चौक-चौराहों को पार कर सीएसईबी चौक तक कैसे पहुंच गया। लोगों ने सवाल उठाया कि रास्ते में मौजूद ट्रैफिक पुलिस और संबंधित अधिकारी इस दौरान क्या कर रहे थे। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यदि नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Bihar Sex Racket Busted: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़… पुलिस ने 10 युवतियों का किया रेस्क्यू, मौके से मिले आपत्तिजनक सामान

Korba Accident: फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, प्रशासन यह भी जांच करेगा कि नो-एंट्री के दौरान भारी वाहन शहर में किस परिस्थिति में प्रवेश कर पाया। यह हादसा एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, नो-एंट्री नियमों के पालन और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close