Breaking news
Advertisement
कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़

पत्नी की गला दबाकर की हत्या फिर जंगल में दफनाई लाश, पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की शिकायत तो खुला राज

कांकेर। जिले में नरहरपुर ब्लॉक में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महिला का मर्डर करने के बाद शव को जंगल में ही दफना दिया था। मृतका के पिता ने जब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तब मामले का खुलासा हुआ। रविवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाश को बरामद कर लिया है।

मामला दुधावा चौकी का है। जहां 10 अगस्त को सुनीता नेताम के पिता ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर सुनीता के पति मनहरण को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया पत्नी एक साल से मायके में रह रही थी, जिससे वह परेशान रहता था। इस बीच 31 जुलाई को मनहरण अपने ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नी सुनीता, उसके परिजन से माफी भी मांगी।

आरोपी ने पत्नी सुनीता के साथ अच्छे से रहने की बात कहते हुए उसे अपने साथ लेकर निकल गया। इसी दौरान रास्ते में भी उसका विवाद हुआ। जिस पर सिंगारवाही के जंगलों में मनहरण ने सुनीता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में ही दफन कर दिया। 31 जुलाई को सुनीता के जाने के बाद से 10 अगस्त तक जब परिजनों की सुनीता से बात नहीं हुई तो उसके पिता ने मनहरण से बात की। लेकिन वो गोलमोल जवाब देकर गुमराह करता रहा। इस बीच सुनीता के पिता ने दुधावा चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मनहरण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया और हत्या कर शव को जंगल मे दफनाने की बात पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस आरोपी को साथ लेकर जंगल पहुंची। इस दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ डॉक्टर्स भी मौजूद थे। आरोपी ने जहां लाश दफनाई थी वह जगह बताई जिसके बाद खुदाई करने के बाद लाश निकाली गई। आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी के बार बार मायके जाने से परेशान था 2014 में उनकी शादी हुई थी अभी तक उनकी कोई संतान नहीं है, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close