[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: बदमाशों के हौसले बुलंद…स्कूटी सवार युवती के साथ की 10 लाख की झपटमारी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में झपटमारी की वारदात का पुलिस ने महज 34 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के सरोना स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास का है, जहां 2 जुलाई की सुबह कवर्धा लौट रही चंद्रिका देवांगन से स्कूटी सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया था। पर्स में सोने के जेवरात और मोबाइल फोन रखा हुआ था।

MLA Raju Kumar Singh: BJP के इस विधायक को दिल्ली कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, लगाया 25 लाख रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला

घटना की सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान टिकरापारा निवासी 31 वर्षीय शेख अख्तर उर्फ कल्लू के रूप में की। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का रानी हार, चेन, झुमके, ईयरिंग, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

Agra Crime News: सोनम, सिया के बाद अब आगरा की रूबी! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन बाद खुले राज

Raipur News: पुलिस के मुताबिक, शेख अख्तर उर्फ कल्लू आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, झपटमारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close