[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

राजधानी के बाद अब दुर्ग में नारकोटिक्स सेल का गठन, अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के SSP ने दिए निर्देश…

रायपुर: नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए राजधानी रायपुर के बाद अब दुर्ग में भी नारकोटिक्स सेल का गठन किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा ने नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए नारकोटिक्स सेल का गठन किया है. नारकोटिक्स सेल की यह विशेष टीम डीएसपी क्राइम नसरउल्लाह सिद्धकी के मार्गदर्शन में काम करेगी. साथ ही इस टीम में तीन टीआई रैंक के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है.

आपको बता दें, दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा ने गुरुवार देर शाम को इस संबंध में आदेश जारी किया. दुर्ग नारकोटिक्स सेल में कुल 9 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को रखा गया है. टीम में डीएसपी सहित साइबर सेल टीआई गौरव तिवारी, छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन, सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव, साइबर सेल के एसआई पूर्ण बहादुर, थाना भिलाई नगर से आरक्षक अनूप शर्मा, कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग से आरक्षक तुलेश्वर राठौर, पुरानी भिलाई थाना से आरक्षक रिंकू सोनी और सुपेला थाना से सिपाही पन्ने लाल को शामिल किया गया है.

नारकोटिक्स सेल के प्रभारी नसरउल्लाह सिद्धकी ने जानकारी साझा करते हुए कहा, कि एसएसपी ने उन्हें एक नई जिम्मेदारी दी है. नारकोटिक्स सेल खुफिया तौर पर गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखेगी. इसका मुख्य काम मादक पदार्थों की बिक्री और उसकी तस्करी को रोकना होगा. उनकी टीम नारकोटिक्स से जुड़े किसी मामले को लेकर केवल आरोपियों की धरपकड़ तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उस अपराध की जड़ तक जाएगी. जांच के दौरान टीम उस सरगना तक पहुंचेगी, जो इस पूरे अवैध कारोबार को संचालित करवाता है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close