[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING : कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस,शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद

प्रविंस मनहर/रायपुर – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 सितंबर,शुक्रवार को पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस के चलते राज्यभर में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान सभी देशी और विदेशी शराब दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही बार, होटल-बार, क्लब और अहाते भी बंद रहेंगे। सरकार ने शुष्क दिवस के दौरान शराब के अवैध परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रशासन और आबकारी विभाग की ओर से जांच दल और उड़नदस्ते सक्रिय रहेंगे। जांच दल और उड़नदस्ते संदिग्ध वाहनों, ठिकानों और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े संभावित स्थानों की जांच करेंगे। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close