क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा
होली के जश्न के बीच कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा,भाई की मौत,बहन गंभीर रूप से घायल
प्रविंस मनहर/रायपुर – कवर्धा जिला में होली त्यौहार के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज जारी है। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा पिकअप वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ।
Advertisement




